ओमिक्रॉन संक्रमण : कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के लिए नई समस्या बनकर तैयार हो रहा है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट धीरे-धीरे खतरनाक होता जा रहा है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की बढ़ती रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में डेल्टा की जगह ओमिक्रॉन वैरिएंट पूरी तरह हावी होता जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है। 876 मामलों के साथ महाराष्ट्र जहां टॉप पर बना हुआ है वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 3,007 मरीजों में से 1,199 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।
