Maharajganj

महराजगंज: संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डॉ०वाचस्पति मिश्र व निदेशक पवन कुमार के नेतृत्व में 20 दिवसीय संस्कृत भाषा शिक्षण कार्यशाला ऑनलाइन गूगल मीट पर हुआ

महराजगंज: महराजगंज उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ (भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा आयोजित 20 दिवसीय संस्कृत भाषा शिक्षण कार्यशाला के तृतीय चक्र का समापन विगत 30 अगस्त को हुआ। संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डॉ०वाचस्पति मिश्र और निदेशक पवन कुमार (आई ए एस) के नेतृत्व और निर्देशन में दिनांक 07-06-2022 को ऑनलाइन गूगल मीट पर हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण से हुई तत्पश्चात् अतिथिपरिचय एवं स्वागत और ध्येय मन्त्र संस्कृत संस्थान के प्रशिक्षक आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यशाला के समापन में शिक्षण प्रमुख श्री सुधीष्ठ कुमार मिश्र जी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन् में संस्कृत भाषा की वैधानिकता, वैज्ञानिकता और विशिष्टता के बारे में तथ्यात्मक जानकारी प्रदान की और साथ ही साथ संस्कृत भाषा को सुसंस्कृत समाज निर्माण करने के लिए आवश्यक बताया और नियमित कार्यशाला करने हेतु समस्त संस्कृत अध्येताओं को प्रेरित किया । उसी क्रम में संस्कृत संस्थान लखनऊ के प्रशिक्षक आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने भाषा की हमारे जीवन में क्या आवश्यकता है हमें संस्कृत भाषा क्यों पढ़नी चाहिए इस विषय में तथ्यात्मक जानकारी देते हुए संस्कृत भाषा को सभी भारतीयों के लिए प्राण वायु के समान बताया जैसे वायु के बिना जीवन संभव नहीं उसी प्रकार भारतीयता और भारतीय संस्कृति की कल्पना संस्कृत के बिना संभव नहीं ।

बताते चलें कि अब तक उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के द्वारा ओनलाईन सरल संस्कृत सम्भाषण शिबिर योजना के अन्तर्गत पिछले 12  महीने में प्रथम स्तरीय संस्कृत भाषा शिक्षण के लिये कुल 40042 लोग पञ्जीकृत हुये । जिसमें  15000 से अधिक लोगों को ओनलाईन कक्षाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के 48 प्रशिक्षकों  द्वारा शिक्षण किया गया ।

कार्यक्रम मे सौम्या सिंह, आकांक्षा सिंह, बृजेश पाठक, जफरुल इस्लाम, मुशर्रफ, रिटायर्ड आईएएस शिवप्रसाद सिंह    सहित संस्थान के पदाधिकारी जगदानंद झा प्रशासनिक अधिकारी, श्रीमती चन्द्रकला शाक्या पर्यवेक्षिका, सुधीष्ठ मिश्र प्रशिक्षण प्रमुख, धीरज मैठाणी प्रशिक्षण समन्वयक आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पुनः आगामी 4 जुलाई से प्रथम स्तरीय भाषा शिक्षण के लिए 70 प्रशिक्षुओ का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top