रायबरेली-गैंगस्टर अधिनियम के वांछित दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

रिपोर्ट –  सन्दीप मिश्रा

 

रायबरेली-पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत थाना मिल एरिया पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 309/2021 धारा 2/3 यूपी गिरोह बंद अधिनियम के वांछित अभियुक्त छेदीलाल पुत्र भोला पासी निवासी अवसेरी का पुरवा सैदन पुर थाना भदोखर रामभरोसे पुत्र रामसेवक निवासी गांव हाता मजरे चिलौला थाना लालगंज को अभियुक्त गणों के पेशदरवाजों से गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध थाना मिल एरिया पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है वही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक उप निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव उप निरीक्षक भारत सिंह तोमर मुख्य आरक्षी उदयवीर सिंह आरक्षी अमरकांत आरक्षी मनोज कुमार आरक्षी पारुल महिला आरक्षी ज्योति की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *