India

राष्ट्रपति चुनाव: राष्ट्रीय शोक के चलते राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रद्द किया कोलकाता दौरा, जानिए कब होगा मुर्मू का बंगाल दौरा…

राष्ट्रपति चुनाव: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं। वह अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने मे लगी हुई है l इसी क्रम में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने के लिए द्रौपदी मुर्मू आज शनिवार (9 जुलाई) को होने वाला कोलकाता दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने यह फैसला जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद घोषित एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक के चलते लिया।

बता दें कि इस दौरे में वह पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों से मुलाकात करने वाली थीं। द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से बयान भी जारी किया गया। इसमें बताया गया, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में नौ जुलाई को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है। ऐसे में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नौ जुलाई को होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।’

पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में ही रहेंगी। उनके कोलकाता दौरे का कार्यक्रम दोबारा तय किया जाएगा। इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 67 वर्षीय शिंजो आबे सबसे ज्यादा समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। शुक्रवार यानी आठ जुलाई को जब वह अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। उस दौरान एक पूर्व सैनिक ने पीछे से उन्हें गोली मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Most Popular

To Top