Elections news

राष्ट्रपति चुनाव: आज देश को मिलेंगे 15वें राष्ट्रपति, सुबह 11 बजे वोटों की गिनती हुई शुरू, संसद भवन में 99.18 प्रतिशत पड़े थे मत

राष्ट्रपति चुनाव: सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी।

आज सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। उनके समर्थन में करीब 27 दल आ गए हैं। जिससे विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा काफी पिछड़ गए हैं। द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

Most Popular

To Top