India

पंजाब कैबिनेट: पंजाब कैबिनेट की बैठक कल तक टली, सीएम भगवंत मान द्वारा आज शाम नए मंत्रियों को बांटे जाएंगे विभाग

पंजाब कैबिनेट: पंजाब की मान सरकार ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया है, सोमवार को AAP के पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने CM भगवंत मान की मौजूदगी में नवनियुक्त पंजाब कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है l पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए AAP के पांच विधायकों को सोमवार को पंजाब सरकार में मंत्री के रूप में शामिल किया है l

मंगलवार सुबह होने वाली पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक फिलहाल टाल दी गई है। अब बैठक बुधवार को होगी। वहीं सोमवार को कैबिनेट में शामिल किए गए पांच नए मंत्रियों को आज विभाग बांट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान शाम को नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा करेंगे।

दूसरी बार विधायक चुनकर आए नए मंत्री अमन अरोड़ा को स्थानीय निकाय मंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल यह विभाग मुख्यमंत्री के ही पास है। वहीं, डॉ. इंदरबीर निज्जर को स्वास्थ्य मंत्री का पद मिल सकता है, जोकि विजय सिंगला को हटाए जाने के कारण खाली हुआ है। अनमोल गगन मान को युवा मामले और संस्कृति संबंधी विभाग दिए जाने की संभावना जताई गई है। वैसे, मुख्यमंत्री ने इस बारे में मीडिया के सवालों के बावजूद अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top