Uttar Pradesh

यूपी: मेरठ में डबल मर्डर से फैली सनसनी, रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की गला काटकर निर्मम तरीके से की गई हत्या

मेरठ: आज सुबह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई, यह घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है। परिजनों में कोहराम मचा है।

मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में डी-ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक 12 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह जब काम करने वाली जैसे ही वह घर में अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी। हर तरफ खून बिखरा हुआ था। समान घर का बिखरा हुआ था। मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजी, एसएसपी पहुंच गए थे।

पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दाे माह पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे।

Most Popular

To Top