महाराष्ट्र: महाराष्ट्र मे शिवसेना राज्यसभा के सांसद संजय राउत राउत की पात्रा चॉल जमीन घोटाले में घिरे मामले में मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी 60 वर्षीय सांसद संजय राउत राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है। संजय राउत की गिरफ्तारी पर मचे सियासी घमासान के बीच पात्रा चॉल घाटोला मामले मे संजय राउत की हिरासत एक बार फिर से बढ़ाई जा सकती है।
प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) उन्हें आज मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश करेगा। माना जा रहा है कि ईडी के अधिकारी कोर्ट से रिमांड बढ़ाए जाने की मांग कर सकते हैं। पिछले गुरुवार को राउत को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद विशेष अदालत ने ईडी की हिरासत आठ अगस्त तक बढ़ा दी थी।
सांसद संजय राउत को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने राउत के घर पर सुबह-सुबह छापा मारा था। करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था, इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उन्हें चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उनकी रिमांड आठ अगस्त तक बढ़ाई गई थी। वहीं पिछले दिनों ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को भी पूछताछ के लिए तलब किया था।
