इलाहाबाद हाईकोर्ट : पूरे देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। रोजाना हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। इसको देखते हुए रविवार को हाइकोर्ट प्रशासनिक कमेटी व बार एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार 10 जनवरी से सिर्फ वर्चुअल मोड में ही सुनवाई होगी। बैठक की अध्यक्षता हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने की।
बार अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने प्रबल विरोध किया और ऑनलाइन सुनवाई की खामियों और उससे अधिवक्ताओं को होने वाली दिक्कतों को दृढ़ता से सामने रखा। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने आश्वस्त किया कि नो एडवर्स आदेश प्रभावी रहेगा। किसी कोर्ट से लिंक न मिल पाने के कारण मुकदमो में कोई आदेश नहीं होगा ।
मुख्य न्यायाधीश ने यह भी आश्वस्त किया कि यदि फ्रेश, बेल इत्यादि में किन्हीं कारणों से सुनवाई नहीं हो पाती है तो केस अगले दिन फ्रेश में सूचीबद्ध होगा, जबकि, याचिकाएं ऑन लाइन और ऑफलाइन दोनों मोड होंगी।