Politics

भारतीय जनता युवा मोर्चा में आयोजित किया कार्य समिति गठन होने के बाद पहला कार्यक्रम

भारतीय जनता युवा मोर्चा में आयोजित किया कार्य समिति गठन होने के बाद पहला कार्यक्रम, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अखिलेश प्रताप चंद्र ने महाराजगंज नगर के पीजी कॉलेज में किया युवा संवाद!
महाराजगंज भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धर्मवीर पटेल की अध्यक्षता में नगर के पीजी कॉलेज में एक कार्यक्रम युवा संवाद का आयोजन किया गया! जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता युवा मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अखिलेश प्रताप चंद्र रहे! कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया! उसके बाद नगर कार्यसमिति का संक्षिप्त परिचय हुआ! संक्षिप्त परिचय होने के बाद अतिथि ने पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार युवाओं में पत्र माता जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में युवाओं के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख था और बताया कि आने वाले कल में युवा ही कर्णधार हैं हमें मुख्यमंत्री जी के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना है और सदस्यता अभियान में जमकर भागीदारी करनी है! साथ ही साथ अखिलेश प्रताप चंद्र जी ने कहा कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है जो आने वाले चुनाव में दिशा और परिणाम निर्धारित करेगी!इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोविंद जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ,नगर अध्यक्ष धर्मवीर पटेल, नगर महामंत्री सूरज मद्धेशिया ,नगर महामंत्री अभिनव मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार त्रिपाठी ,अनूप कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह, वैभव मिश्रा, नगर मंत्री रजत अग्रहरि अखिलानंद पटेल के अलावा दर्जनों भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top