Uttar Pradesh

यूपी: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज सीएम योगी ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

तिरंगा बाइक रैली: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा बाइक रैली’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा लखनऊ महानगर की ओर से राष्ट्र प्रथम की भावना संग यह रैली निकाली गई। इसमें हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजादी के 78वें स्वाधीनता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इसका मतलब 140 करोड़ भारतवासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है। इसके लिए समस्त भारतवासियों को देश की समृद्धि में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट होकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिन के अंदर भाजपा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसमें शामिल छात्र, व्यवसायी समेत अनेक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के द्वारा दिख रहा उत्साह नए भारत का दर्शन कराता है। तिरंगा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। सीएम ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आज से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा। उन्होंने अपील की कि इसके साथ हम खुद भी जुड़ेंगे और हर प्रदेशवासी को जोड़ेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022-23 में उत्तर प्रदेश ने पांच करो़ड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। गत वर्ष भी उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा लहराया गया था। पीएम मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा को साढ़े चार करोड़ घरों तक पहुंचाने का वृहद संकल्प लिया है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के संकल्प के साथ जुड़कर हम सभी भारत के आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के सहभागी बन रहे है।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा बाइक रैली को 5 कालीदास मार्ग स्थित आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top