Politics

व्यापारी महाकुंभ: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज बोले- व्यापारियों ने मन बनाया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय

व्यापारी महाकुंभ: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा के चल रहे हैं व्यापारी महाकुंभ को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  कहा कि जब व्यापारियों ने मन बना लिया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय है। हम उत्तर प्रदेश में लगातार जा रहे हैं। माहौल बदलाव का है। अब इस सरकार को लोग देखना नहीं चाहते हैं। इतना दुख किसी सरकार ने नहीं दिया। व्यापारी, किसान और नौजवान संकट में हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि दुनियाभर में सभी देशों ने व्यापारियों की मदद की लेकिन हमारी सरकार ने किसी की मदद नहीं की। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार दोगुना हुआ। व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। उनका कारोबार ठप हुआ है। योगीजी 24 घंटे काम करते हैं लेकिन दिखा कुछ नहीं। सभी व्यापारी परेशान है। व्यापारियों की कमाई आधी हो गई है। हिसाब लगाओ तो महंगाई दोगुनी हो गई है। ऐसे में खुशहाली कहां से आयेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान और व्यापारी की कड़ी को तोड़ दिया है। अब व्यापारी समझ चुके हैं कि भाजपा किसकी पार्टी है। वह व्यापारियों की पार्टी होती तो कारोबार खत्म ना करती। सपा अध्यक्ष ने कहा कि एयरपोर्ट बेचे जा रहे है। डीजल पेट्रोल मंहगा है। यूपी में सबसे ज्यादा थाने में मौत हुई है। व्यापारियों की हत्या व लूट सबसे ज्यादा हुई। सरकार बनते ही बनारस में व्यापारी की दुकान लूट ली गई। प्रदेश में सुनारों की हत्या हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top