यूपी: सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राम नगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। आयोध्या मे सआदतगंज बाईपास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद थे।
सिसोदिया अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे। वह रामलला और हनुमानगढ़ी के भी दर्शन करेंगे।
बता दें आम आदमी पार्टी यूपी चुनाव के लिए कठिन परिश्रम कर रही है। इसके लिए आगरा में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा चुकी है। अब अयोध्या में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि अयोध्या में 14 सितंबर को होने जा रही तिरंगा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी। मंगलवार को गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा निकलेगी। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर यह यात्रा गांधी पार्क पहुंचेगी। अयोध्या के बाद पूरे प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत होगी।
