यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है पार्टियों का एक-दूसरे पर हमला तेज हो गया है। ऐसे में सभी दलों के नेता चुनाव का प्रचार करने में जुटे हैं।
इसी क्रम में अलीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। देश को सही दिशा में ले जाने का चुनाव है। आने वाले समय में संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव इसलिए भी जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव जरूरी है।
पिछले दिनों सपा और राष्ट्रीय लोक दल मिलकर प्रचार कर रहे थे, पहले चरण का चुनाव का जो माहौल बना हुआ है उससे साफ पता लग रहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मैं आपके बीच आरएलडी-सपा गठबंधन के जनपद के सातों प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील करने आया हूं।
सपा सरकार में पूरे प्रदेश में जनता को एंबुलेंस की सुविधा दी गई, लैपटॉप बांटे गए आरएलडी और समाजवादी के गठबंधन की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा चल रही है, और भाजपा की बुरी तरह से हार होगी। भाजपा गठबंधन से बुरी तरह डरी हुई है।
