Politics

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

यूपी चुनाव 2022: 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचलें काफी तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 30 नेताओं को शामिल किया गया है। सूची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी शामिल है।

यहाँ👇 देखे तीसरे चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट
1. राहुल गांधी
2. प्रियंका गांधी
3. अजय कुमार लल्लू
4. आराधना मिश्रा मोना
5. गुलाम नबी आजाद
6. अशोक गहलोत
7. कमल नाथ
8. सलमान खुर्शीद
9. भूपेश बघेल
10. प्रमोद तिवारी
11. पी एल पुनिया
12. राजीव शुक्ला
13. सचिन पायलट
14. दीपेंद्र सिंह हुड्डा
15. मोहम्मद अजहरुद्दीन
16. नसीमुद्दीन सिद्दीकी
17. आचार्य प्रमोद कृष्णम
18. प्रदीप जैन आदित्य
19. रंजीत सिंह जुदेव
20. हार्दिक पटेल
21. इमरान प्रतापगढ़ी
22. वर्षा गायकवाड़
23. सुप्रिया श्रीनेत
24. हरेंद्र अग्रवाल
25. रोहित चौधरी
26. सत्यनाराण पटेल
27. तौकीर आलम
28. प्रदीप नारवाल
29. विकास अवस्थी
30. मुकेश चौहान।

Most Popular