Politics

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले, जो अधिकारी नक्शा निकालकर गरीबों का घर बुल्डोजर से तोड़वाये सपा की सरकार आने पर उनके खिलाफ होगी कार्रवाई

 

लखनऊ: अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जो अधिकारी नक्शा निकालकर गरीबों का घर बुल्डोजर से तोड़वा रहे हैं सपा की सरकार आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का भी नक्शा नहीं है लेकिन उसे तो नहीं गिराया गया। अयोध्या में जिन लोगों के घर गिराए गए हैं सपा सरकार बनने पर उनकी मदद की जाएगी। मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सौ साल से रहने वालों पर बुलडोजर चलवाने वाले भी नहीं बचेंगे।

अखिलेश यादव ने इस मौके पर सपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। मंगलवार को पूर्व मंत्री मनपाल सिंह लोधी, सांसद जय प्रकाश के भाई जितेंद्र निषाद, पूर्व सांसद यशवीर सिंह और गोंडा से अब्दुल हफीज सपा में शामिल हो गए। इसके पहले वह बसपा में थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार जाने वाली है तभी सरकार के मुखिया की भाषा बदल गई है। यूपी की जनता खुशहाली चाहती है। भाजपा से हर वर्ग दुखी है। इनके पास अपना काम बताने को नहीं है। वे दूसरे प्रदेश कि फोटो चुराकर अपना काम बता रहे हैं। युवाओं ने सोशल मीडिया पर विरोध किया है। उन्हें आइना दिखाया है।

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास पर किया ट्वीट

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1437654546311000066?s=19

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top