Politics

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को बताया पूरी तरह फेल

यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 नजदीक आने पर सियासी सर्गर्मिया काफी तेज हो गयी है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विभिन्न दलों से गठबंधन की बात हो गई है। जल्दी सीटें भी तय कर दी जाएंगी। रालोद से हमारा गठबंधन है। जल्द ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी हमारे साथ होंगे। अखिलेश यादव ने ये बातें राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के कार्यालय में कहा कि अब यह पार्टी तय करेगी कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल बताया। कहा कि महंगाई बेरोजगारी और किसानों की अनदेखी की वजह से जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जा रही है और समाजवादी सरकार आएगी। जनता ने यह तय कर लिया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने का काम करती है उसे फिर से भारतीय इतिहास को पढ़ना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top