यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 में चुनावी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी चुनाव का समय पास आते-आते हर दिन नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं लगातार पार्टियां विपक्ष पार्टियों पर हमलावर है, इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार का शासन मुगल आक्रांता गौरी और गजनी के शासन जैसा था। सपा सरकार ने धार्मिक अस्मिता से खिलवाड़ का कोई अवसर नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा कि रामलला व बाबा विश्वनाथ के दरबार में पापों के लिए अखिलेश यादव को देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
सपा सरकार में तुष्टीकरण की नीति के चलते त्योहार मनाना मुश्किल होता था। जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार में अयोध्या में दीपोत्सव, काशी में देव दीपावली, बरसाने की होली और कृष्ण जन्मोत्सव जैसे आयोजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था जबकि योगी सरकार में कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए जाते हैं।
