गाजियाबाद: संयुक्त किसान मोर्चा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को खूब तवज्जो दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद टिकैत का कद बढ़ा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी मिली है। उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने फोन उठाया था। फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में सुरक्षाकर्मी की ओर से कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि फोन नंबर के आधार पर टीम जांच कर रही है। आरोपी की लोकेशन मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।