Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की हुई मुलाकात, पर सीटों के बंटवारे की नहीं हुई कोई घोषणा

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर गठबंधन का दौर जारी है, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन के लिए रालोद और सपा और आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि आज ही सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टी प्रमुख कोई घोषणा करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

सपा और रालोद के बीच मथुरा, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर आदि की कई विधानसभा सीटों पर मंथन चल रहा है। दोनों ही दलों के इन सीटों पर अपने-अपने दावे हैं। इन्हीं सब पर बात करने के लिए और गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए जयंत चौधरी लखनऊ पहुंचे।

रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां अधिक से अधिक सीटें मांग रहा है तो वहीं मध्य और पूर्वांचल की कुछ सीटों पर भी उसका दावा है। उधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बहुत सी सीटों पर असहमत हैं। इसी के चलते सीटों के बंटवारे में देरी हो रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top