चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 नजदीक आने पर अब फिर से आए दिन लोगों के इस पार्टी से उस पार्टी में आने-जाने का दौर और पार्टी गठबंधन शुरू हो गया है इसी क्रम मे सपा यूपी चुनाव 2022 में भाजपा को सत्ता से हटाने में लगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं।
पूर्वांचल में सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी से गठबंधन का एलान करने के बाद सपा अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले 21 नवंबर को गठबंधन का एलान करेंगे l
अखिलेश यादव ने 27 अक्तूबर को मऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन की घोषणा की थी। इस दौरान अखिलेश यादव व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर यहां जनसभा को भी संबोधित किया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद की प्रभावी उपस्थिति मानी जाती है। वहीं, किसान आंदोलन के कारण सपा-रालोद के यहां बड़ी संख्या में सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है।
जयंत चौधरी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात और फिर उन्हीं के विमान से दिल्ली जाने की खबर के बाद रालोद के कांग्रेस के साथ गठबंधन के भी उम्मीद लगाए जा रहे थे। अखिलेश यादव ने पहले ही बयान दे दिया था कि रालोद से गठबंधन तय है सीटों का एलान जल्द किया जाएगा।
