सपा-रालोद गठबंधन: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी तताक लगा दी है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। सपा-रालोद गठबंधन ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में सात प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इस सूची के सभी सात प्रत्याशी रालोद के हैं।
रालोद ने थाना भवन, बुढ़ाना, मीरापुर, मुरादनगर, शिकारपुर, बरौली और इगलास से प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसके पहले सपा-रालोद ने गुरुवार को 29 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। चरथावल सीट पर सपा, जबकि पुरकाजी और खतौली सीट पर रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा। दोनों दलों ने पुराने खिलाड़ियों पर ही दांव खेला है।
रालोद-सपा के अब तक 35 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है जिसमें रालोद के 25 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं।
यहाँ👇देखें पूरी लिस्ट:
