Politics

यूपी चुनाव 2022: आज जारी करेंगे राहुल व प्रियंका युवा घोषणापत्र, भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए अमित शाह और बंसल की जोड़ी ने संभाली कमान

यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 से पहले सभी पार्टियों द्वारा बड़े बड़े राजनीतिक वादे किये जा रहे है इसी क्रम में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को दिल्ली में युवा घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश करेगी।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए बृहस्पतिवार को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। प्रियंका ने दूसरी सूची में भी 40 फीसदी (16) महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने दूसरी सूची में सामान्य वर्ग के 12, मुस्लिम वर्ग के 9, ओबीसी के 12, एससी वर्ग के 7 और सिख समुदाय से एक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं किसान आंदोलन में सक्रिय रही पूनम पंडित को भी टिकट दिया है। सिकंदर वाल्मीकि को कांग्रेस आगरा कैंट सीट पर प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने अब तक घोषित 166 उम्मीदवारों में 26 मुसलमानों को टिकट दिया है।

भाजपा को यूपी की सत्ता में वापस लाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल की जोड़ी ने चुनाव प्रचार और रणनीति की कमान अपने हाथों में ले ली है। इस क्रम में शाह शनिवार से कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

शाह पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश को दुरुस्त करने में जुटेंगे जहां पहले और दूसरे चरण के तहत मतदान होना है। इसके तहत शाह शनिवार को मथुरा से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद रविवार को मेरठ क्षेत्र में कई विधानसभाओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाह इसी दिन शाम में दिल्ली वापस आ कर उत्तर प्रदेश की कोर ग्रुप के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top