Politics

यूपी: पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज, लोगों को दी मोदी की गारंटी

भदोही: लोकसभा चुनावों के पांचवे, छठे और सातवें चरण के लिए प्रचार प्रसार अभियान तेज हो गया है। सभी पार्टियों के नेता और सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल दौरे पर हैं। आजमगढ़ और जौनपुर में जनसभा को संबोधित कर उन्होंने जीत का आश्वासन मांगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को मोदी की गारंटी दी। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मन में एक ही भाव है कि गरीब का चूल्हा जलते रहना चाहिए बच्चा भूखा नहीं रहना चाहिए और मैं गारंटी देता हूं आने वाले पांच साल भी यह मुक्त राशन मिलता रहेगा।

मैं काम गिनाने नहीं आया हूं। अगले पांच वर्षों में और क्या होगा उसके मैं आपको गारंटी देने आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि गरीब का बेटा जब प्रधान सेवक बना तो सभी के लिए योजना चलाई। मेरे लिए सबसे बड़ा काम है गरीब को गरीबी से बाहर निकलना। यह मोदी अभी भी खुद का कोई घर नहीं बनाया है। मेरे नाम पर कोई घर नहीं है। मैंने अपना घर तो नहीं बनाया लेकिन गरीब मां का बेटा हूं ना, मैंने चार करोड़ गरीब परिवारों के लिए घर बनाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि बुआ- बबुआ की राजनीति से बचकर रहने की जरूरत है। समाजवादी के सहजादे से एक सवाल करना चाहता हूं बंगाल की बुआ तो आपकी इतनी करीबी है बंगाल से आपके पास आई हैं। कभी आपने आपके नई बुआ को पूछा क्यों बंगाल में यूपी- बिहार वालों को बाहरी कहती हैं। हमारा देश है हम सभी भारतीय हैं हम भारत माता की संतान है फिर बंगाल में जाने वाले यूपी के लोगों को टीएमसी गाली क्यों देती है। गाली देने के बाद यहां यूपी में आकर वोट भी मांगती हैं। यूपी के लोगों को टीएमसी सपा ने क्या समझ रखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा की सरकार में वन जिला वन माफिया का दौर चलता था। इन्होंने हर जिला में अलग माफिया दिया। इनका साम्राज्य हर जिले में था। इन लोगों ने एक-एक माफिया को एक जिले को ठेके देकर रखा था। यहां व्यापारी सुरक्षित नहीं था। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। युवाओं का कोई भविष्य नहीं होता था, कांग्रेस जात-पात के नाम पर गांव के गरीब मजदूर किसान का वोट लूट लेते थे। लेकिन जब से योगी जी आए हैं जनता नहीं डरती। माफिया डरते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में चार चरण की वोटिंग हो गई है, पांचवे चरण की वोटिग 20 मई को होगी। प्रदेश में बचे हुए तीन चरणों के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां ताबड़तोड़ अपने प्रचार अभियान में जुट गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top