यूपी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दो जुलाई को हाथरस में हुए दुखद हादसे में मृत 123 लोगों के शोकाकुल परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। यह दुर्घटना हाथरस में आयोजित ग्राम फलरई मुगल गढ़ी तहसील सिकंद्राराऊ में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ से हुई थी।
हादसे में मृतकों के परिजनों को सपा द्वारा सहयोग देने में सांसद रामजी लाल सुमन, अक्षय यादव, पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह, पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक जफर आलम, वीरेश यादव, प्रदेश सचिव रामसहाय यादव, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष राजकरन निर्मल, सांसद आदित्य यादव सांसद, विधायक इकबाल महमूद, राम खिलाडी सिंह यादव, बृजेश यादव, हिमांशु यादव, पिंकी सिंह यादव सहित सैकड़ों समाजवादी नेता हैं।
आपको बता दें कि हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। देश को झकझोर देने वाली यह घटना तब हुई जब नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के सत्संग के बाद उनका चरण रज लेने और दर्शन करने के लिए लोग आतुर हो गए। मृतकों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। यह दुर्घटना हाथरस में आयोजित ग्राम फलरई मुगल गढ़ी तहसील सिकंद्राराऊ में हुई थी।