लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए जहां एक ओर बीजेपी ताबड़तोड़ अपने प्रचार अभियान में जुट गई है तो वहीं सपा भी इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिया है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में रैली करेंगे। वही सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को बरेली लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंवला के सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली जनसभा के लिए भाजपा की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां जनता से संवाद के बाद बदायूं में उनकी जनसभा होगी। तीसरे चरण के मतदान वाली बरेली, बदायूं सहित अन्य सीटों पर मुख्यमंत्री की ताबड़तोड़ रैलियां प्रस्तावित हैं।
वही सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को बरेली लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। सपा-गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के पक्ष में जनमत जुटाने के लिए वह बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब दो बजे पार्टी अध्यक्ष जनसभा स्थल पहुंचेंगे।पीएम मोदी के रोड शो के बाद सपा की इस रैली पर राजनीतिक दलों की खास नजर भी होगी। सपा भी इसमें भीड़ जुटाने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
