Uttar Pradesh

यूपी: योगी सरकार की प्रदेश में शहरी निकायों में वार्डों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी, 12 तक परिसीमन के निर्देश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सत्ता मे दोबारा आने के बाद एक के बाद एक नये फैसले ले रही हैं, इसी क्रम में अब सरकार ने नगर निगम वाले बड़े शहरों में 110 वार्डों की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 125 करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार नगर निगम अधिनियम 1959 में संशोधन करेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा क्योंकि सीमा विस्तार के कारण शहरों का दायरा बहुत बढ़ गया है। ऐसे में वार्डों की संख्या बढ़ाना ही एकमात्र उपाय बचा है

अध्यादेश लाने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। इससे पहले प्रस्ताव को विधिक परीक्षण के लिए विधि विभाग को भेजा गया है। वहां से सहमति मिलने के बाद अध्यादेश लाया जाएगा। नगर विकास विभाग ने बीते तीन साल में 66 शहरी निकायों का सीमा विस्तार किया है।

अब नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं तो इसके लिए परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की गई है। परिसीमन में सबसे ज्यादा दिक्कत लखनऊ नगर निगम को लेकर है। यहां पर नगर निगम अधिनियम के मुताबिक 110 वार्डों की अधिकतम संख्या है। सीमा विस्तार में 88 गांव और शामिल हुए हैं। इस तरह से लखनऊ नगर निगम का दायरा 257 वर्ग किमी बढ़ गया है और 2011 की जनगणना के हिसाब से आबादी में 2.69 लाख का इजाफा हुआ है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक आबादी का यह आंकड़ा 7 लाख के पार है। ऐसे में यहां वार्डों की संख्या पर माथापच्ची हो रही है।

वार्डों की संख्या तो और भी जगह बढ़नी हैं, लेकिन वहां अधिकतम वार्ड की सीमा बढ़ाने की जरूरत न के बराबर है। कानपुर नगर निगम में भी वार्डों की संख्या बढ़ाने का विचार है। ऐसे में नगर निगम अधिनियम में वार्डों की अधिकतम संख्या को लेकर संशोधन जरूरी है। अभी की व्यवस्था में एक नगर निगम में अधिकतम 110 वार्ड ही बनाए जा सकते हैं।शहरी निकायों को आदेश दिए गए हैं कि वे 12 मई तक वार्डों का परिसीमन कर लें। अब तक कई शहरी निकायों में यह काम नहीं होने से माना जा रहा है कि अंतिम तारीख बढ़ेगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top