यूपी: यूपी की एंबुलेंस की सेवा देश में पहले नंबर पर, मरीजों तक पहुंचने में महज 7.30 मिनट लग रहा

108 एंबुलेंस: उत्तर प्रदेश की एंबुलेंस की सेवा देश में पहले नंबर पर आ गई है। योगी सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि प्रदेश में इमरजेंसी के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में एंबुलेंस सेवा 108 के रिस्पांस टाइम में रिकॉर्ड सुधार आया है। वर्ष 2016-17 में प्रदेश में एंबुलेंस सेवा 108 का रिस्पांस टाइम 16.52 मिनट था। अब सिर्फ 7.30 मिनट यानी मरीजों तक एंबुलेंस को पहुंचने में महज 7.30 मिनट लग रहा है। इसके साथ ही रिस्पांस टाइम में यूपी कई वर्षों से देश भर में शीर्ष पर है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जीएम पराग पांडेय ने बताया कि एंबुलेंस सेवा 108 का रिस्पांस टाइम वर्ष 2017-18 में 13.23 मिनट और वर्ष 2018-19 में 14.46 मिनट था। यह वर्ष 2019-20 में 17.28 मिनट, 2020-21 में 18.07 मिनट, 2022-23 में 8.46 मिनट और वर्ष 2023-24 में 7.24 मिनट था। जबकि वर्तमान में रिस्पांस टाइम 7.30 मिनट है।सीएम योगी के प्रयासों का ही नतीजा है कि साल दर साल एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम कम होता गया।

खास यह है कि पूरे देश में एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम यूपी में सबसे कम है। जबकि देश में यूपी सबसे अधिक 25.74 करोड़ जनसंख्या वाला राज्य है। वहीं, रिस्पांस टाइम में 7.57 मिनट के साथ राजस्थान दूसरे और 10:45 मिनट के साथ केरल तीसरे स्थान है। अरुणाचल प्रदेश का रिस्पांस टाइम 15.01 मिनट और दिल्ली का 13.31 मिनट है। जबकि सबसे खराब रिस्पांस टाइम 16.02 मिनट झारखंड का है।

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने 2019 में खराब 662 एंबुलेंस को हटाकर नई स्वास्थ्य तकनीकी से युक्त एंबुलेंस खरीदी। वहीं, 712 अतिरिक्त एंबुलेंस भी खरीदी गईं। वर्तमान में प्रदेश में 2,200 एंबुलेंस सेवा 108 के तहत चल रही हैं। इससे रोजाना 16,703 मरीजों को सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *