Elections news

उत्तराखंड चुनाव 2022: घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करना हुआ तेज, नड्डा तीन और शाह चार फरवरी को आएंगे उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव 2022: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों के बीच कोविड संक्रमण की वजह से राजनीतिक दलों की बड़ी रैलियों, रोड शो पर 11 फरवरी तक रोक बढ़ा दिया है। अब दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के लिए आचार संहिता उल्लंघन के भय से केवल घर-घर जाकर ही चुनाव प्रचार कर रहे है।

भाजपा मंगलवार से उत्तराखंड के चुनावी समर में अपने स्टार प्रचारकों को उतारने जा रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

तीन फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और चार फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गढ़वाल और कुमाऊं में चुनावी सभाएं और डोर टु डोर प्रचार करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के डोर टु डोर कार्यक्रम में भाग लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर हल्द्वानी में प्रचार का आगाज करेंगे। वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टु डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे।

तीन फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी में सुबह जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टु डोर प्रचार में भाग लेंगे। दोपहर को वह रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टु डोर प्रचार अभियान में भाग लेंगे। अमित शाह चार फरवरी को पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे। इसके बाद तीन बजे उनकी नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा होगी। इस दौरान वह डोर टु डोर प्रचार करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top