पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बीजेपी पर यूं तो हमेशा तीखा हमला बोलती है, आज एक बार फिर से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की बीजेपी नीत सरकार को मिलावटी बताया है l
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नोटबंदी जैसे फैसलों के जरिए देश की अर्थव्यवस्था का गलत प्रबंधन कर रही है l और विपक्ष को चुप कराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया l
उन्होंने कहा कि देश की जनता केंद्र की जनविरोधी सरकार से तंग आ चुकी है। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को एंट्री नहीं मिलेगी। इसे जाना होगा। भाजपा के सत्ता में लौटने की कोई संभावना नहीं है। भाजपा का हारना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा में बंगाल में भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिलेगी। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रही है, जो कि ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है।
उन्होंने पुरुलिया जिले में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार मिलावटी है। उन्होंने नोटबंदी जैसे विनाशकारी फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। यह एक बड़ा घोटाला था।