पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की लहर चल रही है। कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे यही साबित करते हैं। नगर निकाय में क्लीन स्वीप करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है।
ममता बनर्जी का जादू फिर नजर आया है और टीएमसी ने यहां 134 सीटों पर परचम लहराया। भाजपा महज तीन सीटों पर सिमट गई है। बता दें कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव में लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ
भाजपा को बड़ा झटका लगा है और उसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है। इसके अलावा कांग्रेस और सीपीएम को 2-2 सीटों पर ही जीत मिल सकी है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है, इसने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि लोगों ने हमारे काम को स्वीकार किया है। भाजपा, वाम और कांग्रेस कहीं नहीं है।
