पश्चिम बंगाल: दीदी के नाम से मशहूर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने अलग अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर बार एक अलग अंदाज में दिखाई देती हैं। हाल ही में वे लोक कलाकारों के साथ पारंपरिक डांस करती नजर आईं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कभी भीड़ के बीच फुटबाल उछालती हैं तो कभी अपनी सादगी से अपने समर्थकों के दिल में उतर जाती हैं। एक बार फिर उनका नया अंदाज देखने को मिला है।
पर इस बार सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में लोक कलाकारों के साथ डांस करती दिखाई दीं। खबरों के मुताबिक, ममता बनर्जी यहां एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने लोक कलाकरों के साथ पारंपरिक डांस भी किया।