Maharajganj

महाराजगंज: समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा सेनिटाइज , हैंडवाश एवं अन्य उत्पाद, रंग ला रही समूह के महिलाओं की लगन व मेहनत, मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति तथा मिल रही नयी पहचान

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट

सिन्दुरिया

 

महाराजगंज: केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने तथा उन्हें समाज में एक नयी पहचान दिलाने की मंशा ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर उसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर उनको आज आत्मनिर्भर बना दिया है । जिससे वे आज स्वयं ही एकजुटता के दम पर तरह – तरह के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करके बाजार में बेच कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और समाज में उन्हें एक नई पहचान हासिल हो रही है ।

 

बताते चलें कि यह सब सरकार द्वारा चलाये जा रहे जीविकोपार्जन से जुड़े स्कीम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की देन है । जिसके तहत गाँवों में महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है और उन्हें विभिन्न प्रकार की रोजगार परक जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है ।

 

ऐसे में विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिंदुरिया के टोला मंगलपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सैनिटाइजर, फिनायल, फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर , हार्पिक, हैंडवाश आदि अपने घर पर ही बनाकर स्वतः रोजगार सृजन का कार्य कर रहीं है । इन उत्पादों की निर्माता हौसला प्रेरणा महिला संकुल समिति सिंदुरिया के रूप में पहचानी जा रही है । जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा महाराज ब्राण्ड के बैनर तले उक्त उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं । जो तैयार होने के बाद मार्केट में उचित एवं सस्ते रेट पर सेल किये जा रहे हैं ।

 

यहाँ बता दें कि मंगलपुर की योगी स्वयं सहायता समूह की आरती देवी ने बताया कि यहाँ चार समूह की दस महिलाएं यह उक्त कार्य कर रही हैं । जिसमें उजाला स्वयं सहायता समूह , मुस्कान स्वयं सहायता समूह तथा योगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हैं । उन्होंने बताया कि हम लोग यहाँ करीब 6 माह से विभिन्न उत्पाद निर्धारित उचित दर पर तैयार कर रहे हैं ,जैसे हैंडवॉश 250 एमएल 60 रुपये में , फिनायल एक लीटर 50 रुपये में , हार्पिक 500 एमएल 70 रुपये में , फ्लोर क्लीनर 500 एमएल 70 रुपये में बेचा जा रहा है । इन सभी उत्पादों को तैयार करने हेतु सम्बंधित मटेरियल मध्य प्रदेश से मंगाया जाता है । इसमें कुल मिलाकर चार लाख से ज्यादा का खर्च आ रहा है । किन्तु इस कार्य से महिलाओं को काफी आत्मबल मिल रहा है ।

 

उन्होंने आगे बताया कि डिस्टिल वाटर एवं केमिकल को मिलाकर फिनायल बनता है । जबकि आरओ के पानी में एक प्रकार का रसायन मिलाकर फ्लोर क्लीनर, शौचालय क्लीनर, सैनिटाइजर, हैंडवाश आदि बनाया जा रहा है। इन उत्पादों को बनाने में आरती देवी, शारदा देवी, परमशीला, प्रियंका, सिताबी, बिंदु देवी, पुनीता, अमरावती, मंशा देवी, ज्ञानती देवी आदि महिलाएं अपने बेहतर कार्यशैली का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वतः रोजगार का सृजन कर रही हैं ।

 

इस सम्बन्ध में विकास खण्ड मिठौरा के एनआरएलएम विभाग के ब्लॉक मिशन मैनेजर प्रमोद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों हेतु आवश्यक मटेरियल बाहर से आता है । ये सभी अपनी पूँजी लगाकर उत्पाद तैयार करके बाजार में बेंचती हैं । इससे इन्हें अच्छा खासा लाभ होता है । जिससे इनके जीवन में खुशहाली आ रही है और आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है ।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top