Maharajganj

यूट्यूब से सीखी ठगी की तरकीब: फर्जी लॉगिन से बन रहे थे आधार व आयुष्मान कार्ड, ग्राहक सेवा केंद्र पर छापा, दो गिरफ्तार।


महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां क्षेत्र में आधार और आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैरवा बनकटवा टोला मणि चौराहा स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो चोरी की आईडी और पासवर्ड के जरिए अवैध रूप से आधार व आयुष्मान कार्ड तैयार कर रहे थे। मौके से लैपटॉप, बायोमेट्रिक उपकरण, मोबाइल फोन और नकदी सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना (आईपीएस) के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (पीपीएस) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम (पीपीएस) के पर्यवेक्षण में 12 फरवरी को यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दोपहर करीब 2:40 बजे ग्राहक सेवा केंद्र पहुंची, जहां दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए।

ऐसे चल रहा था फर्जीवाड़ा

पकड़े गए आरोपितों की पहचान सूर्यनरायण पुत्र हरिप्रसाद निवासी दुर्गापुर थाना नौतनवां (उम्र 32 वर्ष) और धीरज चौरसिया पुत्र सुदामा चौरसिया निवासी एकमा पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना पुरंदरपुर (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि करीब दस दिन पहले उन्होंने यूट्यूब पर “आधार कार्ड कैसे बनाएं” से संबंधित वीडियो देखा। वीडियो में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मन्टू कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को आधार कार्ड प्राधिकरण का अधिकारी बताया।

उसने व्हाट्सएप के माध्यम से दोनों को AnyDesk ऐप और आधार एनरोलमेंट एप इंस्टॉल कराया तथा रबर का ‘फिंगर क्लोन’ उपलब्ध कराया। इसके बाद आरोपी नारायण साहू नाम की आईडी व पासवर्ड का प्रयोग कर रिमोट एक्सेस के जरिए अनधिकृत लॉगिन करते थे और लोगों के आधार कार्ड व आयुष्मान भारत कार्ड तैयार कर देते थे।

प्रति कार्ड 500 से 1000 रुपये वसूली

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रत्येक आधार कार्ड बनाने पर 500 से 1000 रुपये तक वसूलते थे। प्राप्त रकम का आधा हिस्सा यूपीआई के माध्यम से मन्टू कुमार को भेजा जाता था। अब तक करीब 20 लोगों के आधार कार्ड फर्जी तरीके से बनाए जाने की बात सामने आई है।

बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक एसर लैपटॉप, आइरिस डिवाइस, बायोमेट्रिक मशीन, वेबकैम, माउस, यूएसबी केबल, तीन मोबाइल फोन, सात एनरोलमेंट स्लिप, दो ओटीजी एडाप्टर, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप बैग तथा 3450 रुपये नकद बरामद किए।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

थाना नौतनवां में मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 61(2) बीएनएस एवं आधार अधिनियम 2016 की धारा 35 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस फरार बताए जा रहे मन्टू कुमार की तलाश में जुटी है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों से छेड़छाड़ राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक हितों से जुड़ा गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चन्दन खरवार, उ0नि0 अभिनव कुमार पटेल, का0 अरविन्द कन्नौजिया और का0 राकेश भारती थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top