Uttar Pradesh

यूपी: चुनाव की घोषणा होते ही यूपी पुलिस एक्शन मोड में, बूथों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

यूपी: लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही यूपी पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। सात चरणों में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के आवंटन व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कसरत तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने को लेकर पुलिस ने भी कमर कस ली है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर सभी पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों को भेज दिया है। साथ ही कार्ययोजना के मुताबिक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की कार्ययोजना के मुताबिक मतदान के दिन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बूथों पर पुलिस के अलावा पीएसी, अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। साथ ही स्टेटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी भ्रमण करती रहेंगी।

जिसमें अवैध शराब की बिक्री, अवैध शस्त्र के कारोबार, लाइसेंसी शस्त्रों की दुकानों के सत्यापन के लिए अभियान चलाने, सोशल मीडिया की निगरानी के साथ ही कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन दिए जाने, शराब या पैसा बांटे जाने के बारे में गोपनीय तरीके से सूचना एकत्र कर दोषियों के साथ ही माफिया और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक निर्वाचन संबंधी सभी कार्यक्रमों व गोष्ठियों के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं, रोड शो, प्रचार, वाहनों के उपयोग, ध्वनि विस्तारक यंत्रों आदि का उपयोग निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक कराने की अनुमति दी जाएगी।

पुलिस मुख्यालय की ओर से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सकुशल चुनाव संपन्न कराने के साथ ही आचार संहिता का विधिक तरीकों से पालन कराने के लिए चेकलिस्ट का बुकलेट तैयार कर सभी जिलों को भेजने का फैसला किया गया है। सभी पुलिस कमिश्नरों के साथ ही जिले के पुलिस कप्तानों को मतदान से पहले, मतदान और मतगणना के दिन और ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल का पुख्ता प्रबंध करने की रणनीति अभी से तैयार करने को कहा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top