कांग्रेस: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कांग्रेस बलिदान हुए सैनिकों के परिवारों को करेगी सम्मानित

कारगिल विजय दिवस: इस साल भारत 25 वां कारगिल विजय दिवस मनाने जा रहा है। कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस ने सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के परिवारों को पार्टी से जोड़ने की नई रणनीति अपनाई है। इस दिन पार्टी के नेता कारगिल में बलिदान हुए अथवा इस युद्ध से जुड़े परिवारों के घर जाएंगे और परिजनों का सम्मान करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस संबंध में सभी जिला एवं नगर कमेटी अध्यक्षों को निर्देश दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों में बलिदानियों की याद में श्रद्धांजलि सभा करने को कहा है। इस दौरान देश और प्रदेश की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी के नेता अपने-अपने जिले में कारगिल युद्ध से जुड़े परिवारों के बीच जाएंगे और उनका सम्मान करेंगे और उन्हें पार्टी की नीतियां बताएंगे।

देशभर में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस युद्ध में करीब 527 सैनिक बलिदान हुए थे और करीब 1400 सैनिक घायल हुए थे। पार्टी विजय दिवस को अपने तरीके से मनाएगी।

आपको बता दें कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *