Uttar Pradesh

DM ने अपने स्कर्ट वाहन चालक के विदाई पर दी भावभीनी विदाई

✍️ विकास शुक्ला

अयोध्या।

जिलाधिकारी के स्कार्ट वाहन के चालक ओम प्रकाश सिंह अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए। जिस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय पर विदाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा ओम प्रकाश सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्री सिंह का 29 वर्ष के सेवाकाल में अपने अधिकारियों एवं साथी कर्मचारियों के प्रति व्यवहार व आचरण बहुत ही सराहनीय रहा तथा अपने पदीय दायित्व का निर्वहन ससमय व सफलता पूर्वक किया। जिलाधिकारी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर राम अचल विशेष कार्याधिकारी जिलाधिकारी, राजेश कुमार वर्मा रीडर जिलाधिकारी, विनय कुमार वर्मा सूचना विभाग, कौशल श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, रन बहादुर सिंह नायब नाजिर, हनुमान प्रसाद कश्यप वरिष्ठ सहायक, संग्राम, अमित पांडेय कनिष्ठ सहायक, राजकुमार वर्मा, अतुल यादव, जमुना प्रसाद, राकेश मौर्य, योगेंद्र यादव, लालमणि सहित शिविर कार्यालय के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी श्री सिंह के व्यक्तित्व एवं व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top