Uttar Pradesh

यूपी: यूपी से मानसून ने ली विदाई, तीखी धूप व पारे ने बढ़ाई बैचेनी, जानिए कहां अधिक और कहां कम बरसा पानी

यूपी का मौसम: उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है और मानसून प्रदेश से विदा हो चुका है। प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां अब मानसूनी बारिश नहीं होगी। हालांकि आगामी दिनों में कुछ जिलों में कुछ जगहों पर अभी भी हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, जबकि दिन का तापमान मौसम खुला होने से बढ़ सकता है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में नवरात्र के साथ ही बारिश ने प्रदेश से विदा ले ली है।  राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के मध्य हिस्से, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी इलाके के कुछ हिस्सों से मानसून ने विदा ले ली। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पूर्वांचल में अभी मानसून ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। तीन चार दिन तक हल्की बरसात होगी, उसके बाद वापसी के अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।

एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सत्र की बरसात के रिकार्ड को देखें तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बरसात हुई। यहां पर सामान्य बरसात 672 मिमी है, रिकाॅर्ड बरसात 742.8 मिमी हुई। यानी पश्चिम उत्तर प्रदेश में 11 प्रतिशत अधिक बरसात रिकाॅर्ड हुई है।वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य बरसात का औसत 799 मिमी है, पर मानसूनी सत्र में 745.5 मिमी पानी बरसा। यानि पूरब में 0.7 मिमी कम बरसात हुई। फिलहाल इस समय प्रदेश में तीखी धूप और 36 पार पारा बैचेनी बढ़ा रहा है। शरद ऋतु का इंतजार शुरू हो गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top