यूपी चुनाव 2022: 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचलें काफी तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी करने पर कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। वो हर बात पर जनता को झांसा देते हैं। अब जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।
भाजपा भरोसा खो चुकी है। किसान लखीमपुर, महिला हाथरस, युवा इलाहाबाद, व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं…वो घोषणा पत्र निकालें, संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र…उत्तर प्रदेश की जनता अब विश्वास नहीं करेगी।
जैसा की भाजपा ने मंगलवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने सत्ता में आने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, मेधावी छात्राओं को स्कूटी और दो करोड़ लैपटॉप बांटने का वादा किया है।
