देश में कोरोना : देश में एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। भारत में कोविड-19 के मामलों में कभी तेजी से गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है। लम्बे समय के बाद एक बार फिर सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय केस भी बढ़कर 14 हजार से ज्यादा हो गए। बीते 24 घंटे में 54 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा।
इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़ 5,22,116 हो गई है। नए बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। नए केस मिलने के साथ ही सक्रिय केस बढ़कर 14,241 हो गए हैं।