डायमंड जुबली समारोह: भारतीय सशस्त्र बलों की सूची में शामिल चेतक हेलिकॉप्टर ने राष्ट्र की शानदार सेवा के 60 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए 2 अप्रैल 2022 को भारतीय वायु सेना और प्रशिक्षण कमान IAF के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन हकीमपेट द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया गया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह है।
राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी कन्वेंशन सेंटर, सिकंदराबाद में होने वाले इस कॉन्क्लेव में वायु सेना प्रमुख, तीनों सेवाओं के हेलिकॉप्टर स्ट्रीम के वरिष्ठ सेवानिवृत्त और सेवारत अधिकारी और रक्षा मंत्रालय भारतीय तट के अधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि, हम रक्षा उप्तादन क्षेत्र में अपेक्षित गति से प्रगति नहीं कर पाए हैं। हम रक्षा आवश्यकताओं के लिए विदेशों पर निर्भर थे और यह निर्भरता बढ़ती ही गई।
राजनाथ सिंह ने कहा कि, हमें रक्षा के क्षेत्र में हमें अपने कंधों को मजबूत करना होगा। भारत की रक्षा जरूरतें विदेशी राष्ट्रों के कंधों पर आधारित नहीं हो सकती हैं। भारत ने केवल सभ्यतागत मूल्यों, शांति और सच्चाई के लिए हथियार उठाए हैं। भारत का कभी किसी के खिलाफ आक्रामकता का कोई इरादा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि, पिछले कुछ वर्षों की घटनाओं को देखें तो हमारी सरकार ने डिफेंस प्रोडक्शन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल दिया है।
