Politics

यूपी: सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी अध्यक्ष पद का ग्रहण करेंगे कार्यभार

यूपी: भाजपा ने यूपी में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पार्टी बनाकर पिछले कुछ दिनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। अब सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

पार्टी ने चौधरी के कार्यभार ग्रहण समारोह से न केवल भगवा माहौल बनाने की तैयारी की है बल्कि पिछड़े वर्ग को संदेश देने की रणनीति भी बनाई है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने एक बैठक में शनिवार शाम समारोह में व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए।

चौधरी सोमवार सुबह नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना होंगे। गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा और कानपुर रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। लखनऊ पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के सांसद और विधायक उनका स्वागत करेंगे।

प्रदेश मुख्यालय में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की मौजूदगी में भूपेंद्र चौधरी कार्यभार ग्रहण करेंगे। समारोह के जरिए भाजपा जाट समाज के साथ पिछड़े वर्ग को संदेश देने की कोशिश करेगी कि आबादी व राजनीति के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश में दूसरी बार पिछड़े वर्ग के नेता को पार्टी की कमान सौंपी गई है।

Most Popular

To Top