India

अलास्का: आज से अमेरिका के अलास्का मे 17वां संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास-2021 भारत-अमेरिका के बीच होगा शुरू, 29 अक्तूबर तक चलेगा

अलास्का: भारत और अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास-2021’ का आयोजन अमेरिका के अलास्का स्थित संयुक्त बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन में 17वां संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होगा, भारत और अमेरिका के बीच जारी रक्षा सहयोग के तहत दोनों देशों के बीच शुक्रवार से 17वां संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होगा और यह 29 अक्तूबर तक चलेगा l जिसके लिए भारतीय सेना की एक इन्फेंट्री बटालियन के 350 जवान बृहस्पतिवार को रवाना हो गए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग की दिशा में एक और कदम है। इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच समझ और आपसी सहयोग बढ़ाना है। इसका 17वां संस्करण ठंडी जलवायु परिस्थितियों में संयुक्त हथियार युद्धाभ्यास पर केंद्रित होगा।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयास है। इसे दोनों देश बारी-बारी से आयोजित करते है। फरवरी में यह राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top