Sports

जाने भारत ने ओलंपिक के इतिहास में अबतक कितने पदक किए अपने नाम

टोक्‍यो ओलंपिक करीब हैं. जुलाई में ओलंपिक जापान मे शुरू हो जाएंगे. भारतीय खिलाड़ी लगातार इस कोशिश में हैं कि वे ओलंपिक के लिए क्‍वालीफाई कर, टोक्‍यो जाकर देश और पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करें. हालांकि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की सफर कभी भी आसान नहीं रही है. बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीत पाए हैं. लेकिन अब टोक्यो ओलंपिक के दौरान फिर से उम्‍मीदें जगी हैं. जैसा कि ओलंपिक 2020 में ही होना था, लेकिन पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के चलते इसे एक साल के लिए रद्द कर दिया गया था. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात में सबसे पहले ओलंपिक की ही बात की और उन्‍होंने इसके लिए एक क्‍विज का भी ऐलान किया.

गौर करने वाली बात ये है कि भारत ने साल 2008  के बाद से अब तक कोई गोल्‍ड अपने नाम नहीं किया है. लेकिन टोक्यो ओलंपिक में देखना होगा कि इस बार कोई भारतीय स्‍वर्ण पदक अपने नाम कर पाता है कि नहीं. बता दें कि भारत ने अब तक के ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्‍यादा 11 मेडल हॉकी में अपने नाम किए हैं. भारत ने हॉकी में आठ गोल्‍ड, एक सिल्‍वर और एक ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया है.

अगर बात ओलंपिक के इतिहास की करें तो भारत ने अब तक 28 मेडल अपने नाम किए हैं. इसमें नौ गोल्‍ड, सात सिल्‍वर और 12 ब्रॉन्‍ज मेडल शामिल हैं. एथलेटिक्‍स में भारत ने सबसे कम मेडल अपने नाम किए हैं. अब मौका मिलने पर पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ खिलाड़ी इस बार नए जोश और जज्‍बे के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. कई खिलाड़ियों ने तो ओलंपिक के लिए क्‍वालीफाई कर भी लिया है, वहीं कई खिलाड़ी इस कोशिश में जुटे हुए हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top