कौन है यह हसीना?…जिसे बताया जा रहा है मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड, हॉट तस्वीरें आईं सामने

हजारों करोड़ों की धोखाधड़ी कर भारत से भागकर एंटीगुआ बसा जाकर हीरा व्‍यापारी मेहुल चोकसी पर भारतीय एजेंसियों की नजरें लगातार बनी हुई हैं| कोशिश की जा रही है कि उसे हर हाल में जल्दी ही भारत लाया जाए| ध्यान रहे कि अभी हाल ही में मेहुल चोकसी के एंटीगुआ से लापता होने की खबर सामने आई थी| जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी| बाद में पता चला है कि मेहुल चोकसी डोमिनिका में है|

बतादें कि, डोमिनिका एक कैरिबियन देश है और एंटीगुआ भी एक कैरिबियन देश है| फिलहाल, मेहुल चोकसी को डोमिनिका से पकड़ लिया गया था| वहीं, अभीतक डोमिनिका देश ने मेहुल चोकसी को एंटीगुआ नहीं भेजा है| बताया जाता है कि डोमिनिका के उच्च न्यायालय ने चोकसी को उसके यहां से ले जाने पर रोक लगा दी है और इस मामले में दो जून को सुनवाई होनी है| तो अब देखना यह है कि मेहुल को लेकर फैसला क्या होता है? कहा जा रहा है कि भारतीय एजेंसियां यह चाह रही हैं कि मेहुल चोकसी को डोमिनिका की अदालत से सीधे भारत भेज दिया जाए| क्योंकि एंटीगुआ की उसकी नागरिकता अस्थिर है और भारत में उसकी नागरिकता अभी रद्द नहीं हुई है और फिर डॉमिनिका में वो अवैध तरीके से पकड़ा गया है|

गर्लफ्रेंड का क्या है चक्कर?….Mehul Choksi Girlfriend

भगोड़े मेहुल चोकसी की कहानी में एक कड़ी और जुड़ गई है और वो है उसका एक हसीना से संबंध| दरअसल, डोमिनिका में मेहुल चोकसी के पकडे जाने के बाद यह कहा जा रहा है कि वह यहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐश करने आया था| लेकिन उसकी किस्मत ज्यादा देर तक अच्छी नहीं रह सकी और वह पकड़ा गया| फिलहाल, इस हसीना का मेहुल के साथ एंगल क्या है इसकी जाँच-पड़ताल की जा रही है| आखिर यह हसीना कौन है? क्या वाकई यह मेहुल की गर्लफ्रेंड है और है तो इस समय मेहुल की यह गर्लफ्रेंड कहाँ फरार है| बताया जा रहा है कि मॉर्निंग-इवनिंग वॉक में इस हसीना से मेहुल की दोस्ती हुई थी| वहीं, मेहुल के साथ जिस हसीना का नाम जुड़ रहा है उसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं| जिसमें उसकी हाई-फाई लाइफ को देखा जा सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *