चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने आगामी आईपीएल सीजन में खेलने को लेकर शनिवार को कहा कि उन्होंने अभी तक अपने फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का फैसला नहीं किया है।धोनी ने कहा कि वह निर्णय लेने की जल्दी में नहीं हैं क्योंकि आने वाले सत्र के लिए अभी बहुत समय है।
चेन्नई में एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा, मैं इसके बारे में अभी नहीं सोच रहा, क्योंकि अभी हम नवंबर में हैं। आईपीएल 2022 अप्रैल में खेला जाएगा। इससे पहले आईपीएल 2021 जीतने के बाद, एमएस धोनी ने टूर्नामेंट के अगले सीजन में खेलने को लेकर कोई बयान नहीं दिया था।