Politics

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव गोपालपुर या मैनपुरी की सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी में चुनाव लड़ने पर मंथन शुरू

यूपी चुनाव 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों का भी एलान करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर की सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद से सपा अध्यक्ष पर भी दबाव बन रहा था जिसे देखते हुए सपा अखिलेश के भी चुनाव लड़ने पर मंथन कर रही है।

इस संबंध में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि सपा अध्यक्ष के चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। जरूरत पड़ी तो वे कहीं से भी लड़ सकते हैं।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। इसे लेकर पार्टी के अंदर खाने में सीटों पर विचार शुरू हो गया है। उनके लिए आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र और मैनपुरी जिले की एक विधानसभा पर विचार चल रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन दोनों सीटों के समीकरण पर मंथन चल रहा है। हालांकि अभी तक चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है।

आजमगढ़ जिले की गोपालपुर सीट पर नफीस अहमद विधायक हैं। वह अखिलेश यादव के खास माने जाते हैं। चार बार से लगातार यह सीट सपा के हिस्से में आती रही है। इस सीट पर यादव के बाद सबसे ज्यादा वोट दलित समाज का है इसलिए इस सीट पर सीधी टक्कर सपा और बसपा की होती रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top