Bollywood

लता मंगेशकर हेल्थ अपडेट: लता मंगेशकर की हालत फिर हुई नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, डॉक्टर्स की निगरानी में हैं लता मंगेशकर

लता मंगेशकर हेल्थ अपडेट: पिछले दिनों दिग्गज गायिका भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी मिली थी कि गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। पर अब फिर लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एएनआई को बताया कि लता जी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है।

डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टर प्रतीत ने यह भी कहा है कि लता मंगेशकर को थेरेपी दी जा रही है इस समय वह प्रोसीजर को अच्छे से सहन कर रही हैं। पिछले दिनों उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top