National

जानिए किस राज्य में कब हो सकती है बारिश

दो दिन की देरी के साथ इस बार मानसून अब से कुछ घंटों बाद तीन जून तक केरल में झमाझम बारिश शुरू कर सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है। जानिए किस राज्य में किस तारीख में मानसून दस्तक दे सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य, मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व व पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 के लिए अपना दूसरा दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी करते हुए आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि देश में जून में मानसून सामान्य रहने का पूर्वानुमान है जो बुवाई का भी मौसम होता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top