Uncategorized

लखनऊ विश्र्वविद्यालय में क्षय रोग उन्मूलन अभियान के संयोजन से एक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ विश्र्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने गत 30 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के संयोजन से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके अंतर्गत डॉ अर्चना शुक्ला के समन्वयन में डॉ मानिनी श्रीवास्तव ने मनोविज्ञान विभाग के बच्चों के साथ रेड रिबन क्लब की स्थापना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग के लक्षण, उपचार तथा उससे जुड़े अन्य बिन्दुओं पर बात करना था। जिसकी शुरुआत हैप्पी थिंकिंग लैब की निदेशक प्रो मधुरिमा प्रधान ने स्वागत उद्बोधन से की तत्पश्चात कला संकाय की डीन प्रोफेसर शशि शुक्ला ने क्षय रोग के इतिहास और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राम जी वर्मा रहे। उन्होंने कई छात्रों के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने डब्ल्यूएचओ द्वारा निकाले गए कई चिंतनीय आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि ” भारत का विश्व में अकेले 27 लाख क्षय रोग मरीजों का योगदान है, जिसमें से उत्तरप्रदेश से 18 लाख होते हैं”। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, अभय चंद्र मित्रा ने एन ई टी पी के योगदान एवं कार्यों के बारे में भी सभी को अवगत कराया। विभाग के विद्यार्थियों विदुषी, मिहिर, कामाक्षी, अनुष्का, प्रशांत और तनिष्का ने जागरुकता अभियान में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
कार्यक्रम का समापन मनोविज्ञान विभाग की समन्वयक, डॉ अर्चना शुक्ला के धन्यवाद प्रस्ताव एवं हवा में लाल रंग के गुब्बारे छोड़कर हुआ।
मनोविज्ञान विभाग का रेड रिबन क्लब भविष्य में क्षय रोग से जुड़े इस प्रकार के और भी जागरूकता कार्यक्रम बाकी विभागों में आयोजित करवाएगा।
कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग से डॉ मेघा सिंह एवं डॉ उषा चौधरी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top